करवाचौथ पर मौत का तोहफा!: जरा सा गुस्सा फिर पत्नियों की जान के बने दुश्मन, दून में दो पतियों की खौफनाक करतूत
दो पतियों की करतूत ने हर किसी को हैरान कर दिया। पति के हाथ में तमंचा देख पत्नी ने पुलिस को आनन-फानन फोन किया, जिस वजह से पुलिस की जान बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति की लंबी आयु की कामना के लिए लाखों महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। उससे अलग राजधानी के दो युवक अपनी पत्नियों की जान के दुश्मन बन गए। दोनों ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले पत्नी की जान लेनी चाही।
एक ने गला दबाया तो दूसरा तमंचा लेकर पत्नी पर हमला करने पहुंच गया। गनीमत रही कि दोनों बच गईं। लेकिन, करवा चौथ के दिन पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया और न्यायालय ने दोनों 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पति के हाथ में तमंचा देख किया पुलिस को फोन तो बच गई जान
रायपुर क्षेत्र में एक महिला का पति तमंचा लेकर उसे मारने के लिए घर पहुंच गया। महिला ने जब पति के हाथ में तमंचा देखा तो पुलिस को फोन कर दिया। इससे पहले कि वह कोई हरकत करता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक महीना पहले भी पत्नी पर हमला किया था जिससे उसके सिर में चार टांके आए थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सरकार ने कमर कसी, अपनी पहचान बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को नेहरू ग्राम निवासी स्वाति सिंह ने पुलिस को फोन किया था। बताया था कि उसका पति अजब सिंह तमंचा लेकर आया है। वह उससे झगड़ रहा है और कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अजब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।I