फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government has geared up for organizing the National Games read All Updates in hindi

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सरकार ने कमर कसी, अपनी पहचान बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर

Mon, 21 Oct 2024 09:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी। वेबसाइट प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए गेम शेड्यूल, स्थानों, एथलीटों और अन्य आवश्यक विवरण का अपडेट प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand government has geared up for organizing the National Games read All Updates in hindi
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर प्रस्तुत करने जा रहा है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि देशभर से खेल की गतिविधियों से जुड़े सभी खिलाड़ी और व्यक्ति देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा को सकारात्मक सोच के साथ देवभूमि से लेकर जाएं।

विज्ञापन

29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया। देहरादून सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख खेल हस्तियां, अधिकारी और खेल प्रेमी शामिल हुए।

विज्ञापन

नई लॉन्च की गई वेबसाइट उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी जानकारी के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी। वेबसाइट प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए गेम शेड्यूल, स्थानों, एथलीटों और अन्य आवश्यक विवरण का अपडेट प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबानी की तैयारी 

राज्य के खेल परिदृश्य को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड इतिहास रचने के लिए तैयार है। क्योंकि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। यह घोषणा राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है जो राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल कौशल और बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उत्तराखंड खेलों का आयोजन स्थल होगा। जो 25 अक्टूबर को इसकी आम सभा की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

राष्ट्रीय खेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेल, एक बहु-खेल आयोजन है। जिसमें विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट, अधिकारी और कोच शामिल होने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल की तैयारी को लेकर बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। समय से पहले सभी खेल संबंधित तैयारी कर ली जाएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप छह राज्यों में शुमार हुई उत्तराखंड भाजपा, सफलता से कार्यकर्ता गदगद

उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के लिए विश्व स्तरीय खेल अनुभव सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास की पहल शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए प्रदेश में नए और उन्नत स्थानों का चयन किया गया है, जिससे एथलीटों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अनुकूलतम परिस्थितियां प्रदान की जा सकें। आवास और परिवहन से लेकर चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा तक, उत्तराखंड एक निर्बाध और सफल आयोजन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed