फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women horizontal reservation and religious freedom bill BJP will take credit Politics Uttarakhand news

Utarakhand : विधानसभा में पारित महिला क्षैतिज आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, अब सियासी फायदा लेगी भाजपा

Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तीकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
women horizontal reservation and religious freedom bill BJP will take credit Politics Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा विधानसभा में पारित महिला क्षैतिज आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का अब सियासी फायदा लेगी। पार्टी ने दोनों विधेयकों पर प्रदेश सरकार के उठाए कदम का प्रचार करने के लिए संवाद करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने की खुशी में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, हम महिला आरक्षण एवं धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक समेत सभी विधेयकों की उपयोगिता को लेकर व्यापक पैमाने पर जनता के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता व प्रदेश प्रवक्ता सभी जिलों में जाकर तमाम विधेयकों के बारे में जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृशक्ति की आर्थिक व सामाजिक सहभागिता की वृद्धि में निर्णायक साबित होगा। इसके साथ धर्मांतरण के खिलाफ कानून को सख्त बनाना जनसांख्यकीय संतुलन कायम रखने व कानून व्यवस्था की दृष्टि से दूरदर्शिता वाला कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में प्रवास करेंगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश प्रवक्ता
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश प्रवक्ता 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी जिलों में प्रवास करेंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पिथौरागढ़, बलवंत भौर्याल अल्मोड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान टिहरी, देवेंद्र भसीन रुड़की, प्रदेश प्रवक्ता खजान दास हरिद्वार, सुरेश जोशी नैनीताल (हल्द्वानी) व चंपावत, मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण (विकास नगर), कर्नल अजय कोठियाल देहरादून महानगर, विनोद सुयाल ऋषिकेश, हेमंत द्विवेदी चमोली व रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र बिष्ट रुद्रपुर, नवीन ठाकुर काशीपुर, विपिन कैंथोला पौड़ी (श्रीनगर), प्रकाश रावत रानीखेत व बागेश्वर, हनी पाठक उत्तरकाशी, व सुनीता विद्यार्थी कोटद्वार में मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

महिला मोर्चा ने मनाया जश्न
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल वर्चुअल माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तीकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।

इस निर्णय से प्रदेश की मातृशक्ति का विश्वास पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है। अब इस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा जो उनको आर्थिक व सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें...Batti Gul Meter Chalu: उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शिकायतें, आयोग की रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

पार्टी कार्यालय में जुटी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी व मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉ. इंदुबाला, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, सविता गौड़, मंजु नेगी, सरिता जोशी, लक्ष्मी पंवार, शमीना सिद्दकी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed