फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women hockey captain vandana kataria came home.

दुनिया में नाम रोशन कर घर लौटी उत्तराखंड की बेटी वंदना, जोरदार स्वागत

Thu, 01 Dec 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 01 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
women hockey captain vandana kataria came home.
वंदना कटारिया - फोटो : AmarUjala

सिंगापुर में पिछले दिनों हुए एशिया कप में भारत को चीन पर विजय दिलाने के बाद पहली बार घर लौटी भारत की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया का पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन और फिर गांव रोशनाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


वंदना ने कहा कि यह जीत उनके लिए ऐतिहासिक पल है। देश के लिए स्वर्ण जीतना उनका सपना था, खास इसलिए भी है कि यह जीत उनके नेतृत्व में मिली।

शताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंची वंदना कटारिया का स्वागत करने के लिए पहले से ही परिजन, ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के लोग रेलवे स्टेशन पर खड़े थे।

विज्ञापन

वंदना जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा स्टेशन

women hockey captain vandana kataria came home.
वंदना कटारिया का स्वागत - फोटो : AmarUjala

ट्रेन रुकने पर वंदना जैसे ही कोच के गेट पर आई, उनके पिता नाहर सिंह कटारिया और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक ने गुलदस्ते भेंटकर वंदना का स्वागत किया। पूरा स्टेशन परिसर वंदना कटारिया जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। स्टेशन के कुलियों, यात्रियों और दुकानदारों ने भी वंदना का स्वागत किया।

करीब आधा घंटे तक चले स्वागत सत्कार से अभिभूत वंदना ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के लोगों का ऐसा प्यार और समर्थन पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए वंदना कटारिया ने कहा कि एशिया कप में चीन पर भारत की जीत उनके लिए जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए जब खेलने का मौका मिला तो स्वर्ण जीतना उसका सपना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed