फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women had fun in the Teej festival of Manch

Teej Mahotsav Celebration: जमकर हुई मस्ती, खूब मचा धमाल, सीएम की पत्नी की मौजूदगी ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

Wed, 03 Aug 2022 03:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

तीज महोत्सव समारोह में पहुंची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ रहें और सबके जीवन में खुशहाली आए वह यही कामना करती हैं। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने महिलाओं में और उत्साह भरा।

विज्ञापन
Women had fun in the Teej festival of Manch
कार्यक्रम में बोलतीं गीता धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारी शक्ति मंच के तीज महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर मस्ती की। शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने किया। राधाकृष्ण मंदिर सभागार में मंच के तीज महोत्सव में पहुंची गीता धामी ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ रहें और सबके जीवन में खुशहाली आए, यही कामना है।

विज्ञापन


निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए मंगल की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी संबोधित किया। महोत्सव की संयोजिका सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि तीज महोत्सव में मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर नृत्य एवं गायन, क्विज प्रतियोगिता, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट कंगन अवार्ड, बेस्ट पायल अवार्ड में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। लोकगीतों से महिलाओं ने शानदार नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रेलवे बोर्ड का बदलाव: इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे दशकों पूर्व खोले गए पूछताछ केंद्र, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व गीता धामी का मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आशीष गोयल, राजकुमार कनौजिया और मसूरी होमस्टे एसोसिएशन अध्यक्ष देवी गोदियाल, सुरुचि चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश चंद्र ढौंढियाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, भरत कुमाईं, मनोज खरोला, विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, बादल प्रकाश आदि ने स्वागत किया। उधर, भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सम्मान न मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed