{"_id":"62e9788cd8158c451e5655f8","slug":"inquiry-centers-will-now-be-known-as-sahyog-kendras-at-railway-stations-city-news-drn4189559140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड का बदलाव: इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे दशकों पूर्व खोले गए पूछताछ केंद्र, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड का बदलाव: इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे दशकों पूर्व खोले गए पूछताछ केंद्र, बढ़ेंगी सुविधाएं
Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
सार
ऐसा पहली बार नहीं है जब रेलवे बोर्ड की ओर से बदलाव किए गए हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशनों पर खोले गए पूछताछ केंद्रों को अब सहयोग केंद्रों के रूप में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
देहरादून, हरिद्वार, समेत देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए दशकों पूर्व खोले गए पूछताछ केंद्र जल्द ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे। दरअसल, रेलवे बोर्ड की ओर से देश के सभी पूछताछ केंद्रो को सहयोग केंद्र के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग नीरज शर्मा की ओर से इस संबंध में सभी जोन के महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशनों पर खोले गए पूछताछ केंद्रों को अब सहयोग केंद्रों के रूप में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत मंडल के सभी स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों को सहयोग केंद्रों के रूप में तब्दील किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि इन सहयोग केंद्रों पर यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Weather: मसूरी-दून मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, दो घंटे बाद खुलने पर मिली पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत
रेलवे स्टेशनों पर उक्त योजना को लेकर पब्लिक एडमिन सिस्टम के जरिये भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेलवे बोर्ड की ओर से इस तरह के बदलाव किए गए हैं। इससे पूर्व रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले गार्डों के पद नाम को बदलते हुए ट्रेन मैनेजर कर दिया था।