हेलमेट चैकिंग के दौरान महिला कांस्टेबल ने DIG के भांजे के जड़ा थप्पड़, इसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस उप महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत के भानजे को बेवजह थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...
इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जब ये पता चला कि जिसको थप्पड़ मारा गया वह डीआईजी का भानजा है तो वे चेकिंग अभियान बंद कर चलते बने। कोतवाली मार्ग पर स्थित तहसील तिराहे के पास शनिवार को पुलिस हेलमेट चेकिंग कर रही थी।
अभियान बंद कर कोतवाली की ओर चल दिए
बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोकने के लिए चेकिंग स्थल के दोनों तरफ पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इसी बीच बाइक रोकते वक्त दो युवक बाइक से गिर पड़े। उन्हें उठाने के लिए दुकान स्वामी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचा तो तभी वहां तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने सरेआम रविंद्र को थप्पड़ जड़ दिए।
रविंद्र डीआईजी का भानजा है। कुछ ही देर बाद यह बात संज्ञान में आने पर पुलिस वाले चेकिंग अभियान बंद कर कोतवाली की ओर चल दिए। इधर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने ऐसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। रविंद्र ने बताया कि वह बाइक से गिरे युवकों को उठाने गया था लेकिन उसे थप्पड़ मारने की वजह पता नहीं चल सकी।