{"_id":"5a410d8a4f1c1b8b688ba805","slug":"women-conductor-will-be-deployed-at-school-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों में तैनात की जाएंगी अब महिला कंडक्टर, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों में तैनात की जाएंगी अब महिला कंडक्टर, जानिए क्या है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बसों में अब महिला कंडक्टर तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही और भी कई बदलाव किए गए है। जानिए क्या है वजह...
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के संचालकों को अपने स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पहले से बनी सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले की सभी निजी स्कूलों की बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने तथा बसों में महिला परिचालकों की नियुक्ति करने को भी कहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी (सीईओ)मदन सिंह रावत ने जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों और उप शिक्षाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। सीईओ ने अपने आदेश में वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक लगाने, हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाने स्कूल के मुख्य गेट पर शिकायत बॉक्स रखने को भी कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायत बॉक्स को पांच सदस्यीय समिति के समक्ष खोला जाए और शिकायतों पर अमल किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत नाबालिगविद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर भी सख्ती से रोक लगाने को कहा है। बता दें कि पिछले दिनों आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने सीईओ को निजी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन