फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women celebrated the festival of Karva Chauth in Raj Bhavan premises

महिलाओं ने राजभवन परिसर में मनाया करवा चौथ का त्योहार

Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated the festival of Karva Chauth in Raj Bhavan premises
राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर ने महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने सभी को करवा चौथ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्योहारों में से एक है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं।
विज्ञापन

राजभवन परिवार की सभी महिलाएं सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होकर सभी त्योहार एक साथ मनाती हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को एक साथ मनाने से हमें एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनने का मौका मिलता है। इससे पहले भी कई अवसरों पर राजभवन में फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें राजभवन परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्रतिभाग किया। इस मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिलाओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में अपर सचिव स्वाती एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, अरुणिमा सिन्हा, सुरभी सिरोही आदि महिलाएं शामिल हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed