{"_id":"62b3434f580b454672595cca","slug":"women-buried-under-debris-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: सड़क कटिंग के दौरान मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: सड़क कटिंग के दौरान मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे विधायक
Wed, 22 Jun 2022 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:59 PM IST
सार
फिताड़ी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिले में विकासखंड मोरी के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। हादसे में घायल एक महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोरी ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य सभी को पीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर घायल तीन महिलाओं को हेलीकॉप्टर और सामान्य घायल एक महिला को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत गांव की सुरी देवी, कस्तूरी देवी, सुशीला, विपिना और राजेंद्री सड़क की कटिंग कर रही थीं, तभी पहाड़ी से गिरे मलबे में वे दब गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ, राजस्व कर्मियों सहित 108 सेवा को मौके लिए रवाना किया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह पांचों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से पीएचसी मोरी भेजा गया, लेकिन इस बीच गंभीर रूप से घायल सुरी देवी (30) पत्नी विद्वान सिंह ने रास्ते में जखोल गांव के समीप दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल हेलीकॉप्टर लेकर मोरी पहुंचे, जहां से गंभीर रूप से घायल कस्तूरी देवी, सुशीला व विपिना को हेलीकॉप्टर से और सामान्य घायल राजेंद्री को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। विधायक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन