{"_id":"5da8c7a28ebc3e93cc4410d8","slug":"women-broke-the-fast-by-looking-at-the-moon-vikas-nagar-news-drn323197042","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार कर महिलाओं ने तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार कर महिलाओं ने तोड़ा व्रत
विज्ञापन
विकासनगर स्थित एक घर में करवाचौथ पूजन के दौरान चांद का दीदार करती महिला।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से निर्जल व्रत रही सुुहागिनों ने रात आठ बजे चांद का दीदार कर करवाचौथ का पूजन किया। पूजन के बाद परिवार संग उगते चंद्र को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की।
इसके बाद पति के हाथों से करवे से पानी पीकर महिलाओं ने व्रत का पारण किया। इससे पहले निर्जला व्रत रहीं महिलाएं शाम 7:30 बजे से ही परिवार के साथ छतों पर पहुंचकर चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। शाम के समय महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनी और आरती उतारकर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। चौथ माई को मिठाई, चूरे बताशे, खील, खिलौने, चावल के आटे और दूध की मिठाई का भोग लगाया। विकासनगर स्थित गीता भवन और चकराता स्थित सनातन धर्म मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ माई की कथा सुनी।
क्षेत्र के कई इलाकों में चांद के नजर आते ही बच्चों संग बड़ों ने आतिशबाजी भी की। सज-धज कर छतों पर एकत्र हुई महिलाओं ने मिट्टी के रंग-बिरंगे करवा और धातुओं के करवा से पूजन कर अर्घ्य दिया। इससे पूर्व खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर भी गुलजार नजर आए। डॉ. पं. सुनील पैन्यूली ने बताया कि लोक मान्यता है कि करवे की टोटी से जाड़ा निकलता है। ऐसे में करवाचौथ के बाद ठंड में इजाफा होने लग जाता है।
विज्ञापन
----
सुचिता और अमृता बनीं करवा क्वीन
करवाचौथ पर ऋतु मेकओवर की ओर से शहर के एक निजी होटल में करवा क्वीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 16 शृंगार और विभिन्न आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं ने हिंदी गानों की धुनों पर खूब धमाल मचाया। महिलाओं के बीच में इसकी टोपी उसके सिर, तंबोला, डांस, सिंगिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विभिन्न आयु वर्गों में सुचिता धमीजा और अमृता अग्रवाल को करवा क्वीन चुना गया। पूनम गुप्ता, रेखा, आशा अरोड़ा, अर्चना सेठी, मिनाक्षी लक्की क्वीन चुनी गईं। इस मौके पर मोनिका, सपना, रीना, पायल मित्तल, पूनम अरोड़ा, सोनिया चावला, निलांजू आदि मौजूद रहे।

ऋतु मेकओवर की ओर से आयोजित करवा क्वीन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR

करवाचौथ पर गीता भवन मंदिर में सामूहिक कथा सुनतीं महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR

करवाचौथ पर गीता भवन मंदिर में पूजा करने जातीं महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR

विकासनगर स्थित एक घर में करवाचौथ पूजन के दौरान चांद का दीदार करती महिला।- फोटो : VIKAS NAGAR