फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman who raped nephew gets 20 years imprisonment

Dehradun News: भतीजे से दुष्कर्म करने वाली महिला को 20 साल की कैद

Wed, 17 Apr 2024 05:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Woman who raped nephew gets 20 years imprisonment
भतीजे से दुष्कर्म करने वाली महिला को स्पेशल पाॅक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। महिला पर आरोप था कि उसने किशोर से जबरदस्ती संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। कोर्ट ने पाॅक्सो की विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए महिला पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि वसंत विहार थाने में पांच जुलाई 2022 को महिला के खिलाफ पाॅक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 वर्षीय किशोर की मां ने शिकायत की थी कि महिला ने उसके बेटे से जबरदस्ती संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई है। महिला पर उन्होंने अपने बेटे का जीवन खराब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच की और महिला के खिलाफ छह अक्तूबर 2022 को चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन की ओर से इस मामले में छह गवाह पेश किए गए। डॉक्टरों ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए भी उसके सैंपलों को भेजा गया था। सभी गवाहों को सुनने और कुल 14 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने महिला को किशोर से दुष्कर्म का दोषी पाया। कोर्ट ने महिला को प्रतिकर दिलाने की श्रेणी से भी बाहर रखा। इस आधार पर उसे 20 साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed