फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman went to daughter house, ruckus to run away with step-son, husband complaint in police station

चर्चा में मामला: महिला बेटी के घर गई, सौतेले बेटे के साथ भाग जाने का मच गया हल्ला, पति की बात सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

Thu, 19 May 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 May 2022 03:21 PM IST
सार

ऊधम सिंह नगर बाजपुर में एक मामला दिनभर चर्चा में रहा। एक पति अपनी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस के पास पहुंचा और यहां पत्नी पर उसने जो आरोप लगाए उसे सुनकर पुलिस पर दंग रह गई। बाद में मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
woman went to daughter house, ruckus to run away with step-son,  husband complaint in police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी के सौतेले बेटे के साथ भाग जाने का आरोप लगाया तो पुलिस भी दंग रह गई। दिनभर यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। शाम को पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बेटी के साथ रह रही है।  
विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर बाजपुर में एक मामला दिनभर चर्चा में रहा। एक पति अपनी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस के पास पहुंचा और यहां पत्नी पर उसने जो आरोप लगाए उसे सुनकर पुलिस पर दंग रह गई। बाद में मामला कुछ और ही निकला। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले उसने दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन


दोनों बेटे इस शादी के खिलाफ थे और घर छोड़कर चले गए। बाद में उन्होंने घर आना जाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के अनुसार उसके एक बेटे ने सौतेली मां से नजदीकी बढ़ा लीं। मां-बेटे का रिश्ता होने के कारण उसे शक नहीं हुआ।कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये लेकर चली गई। बुजुर्ग ने अपने बेटे पर ही उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर गई

इस मामले की जांच बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने की। एसआई गोस्वामी ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर रह रही है। वह एक कंपनी में मजदूरी करती है। उसने कहा कि वृद्ध अक्सर उसे पीटता था, जबकि सौतेला बेटा उसे बचाता था तो वह उस पर भी अनर्गल आरोप लगाता है। एसआई गोस्वामी ने महिला के सौतेले बेटे के साथ जाने के आरोपों को गलत बताया।

ये भी पढ़ें...सिरफिरे की हरकत:  धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए करना चाहता था राजी, तेजाब की बोतल हाथ में पकड़ युवती को डराता रहा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed