फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman swept in ganga

बेटे को लेकर आई गंगा नहाने, बह गई

Sun, 17 Aug 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
woman swept in ganga

गणेश यात्रा ट्रेवल्स के स्वामी नंदकिशोर उर्फ नंदू की पत्नी हेमा (46) शुक्रवार को हरिद्वार के बिरला घाट पर स्नान करते समय तेज बहाव में बह गई। घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी महिला का अता पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


रामलीला मैदान निवासी ट्रेवल्स व्यवसायी की पत्नी हेमा शुक्रवार सुबह अपने बेटे उदित के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। बिरला गंगा घाट पर स्नान करते हुए पैर फिसलने पर महिला तेज बहाव में बहने लगी।
विज्ञापन


बेटे की पुकार न आई काम
बेटे ने बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक महिला काफी दूर जा चुकी थी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद्र मठपाल, एसएसआई पंकज देवरानी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस ने प्राईवेट गोताखोरों के साथ गंगा को दूर तक खंगाला, लेकिन महिला का अता पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी महिला की तलाश जारी रही, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसएसआई ने बताया कि ट्रेवल्स व्यवसायी राजस्थान की प्राईवेट बस का संचालन करता है।

बरसात बनी दुश्मन
आमतौर पर बिरला घाट पर बड़ी संख्या में शौकिया गोताखोर मौजूद रहते हैं, लेकिन शुक्रवार को बरसात होने के कारण गंगा घाट सूना पड़ा था। मां के बह जाने पर बेटा गंगा घाट पर शोर मचाता रहा।

जब तक लोग एकत्र हुए तब तक देर हो चुकी थी। पहाड़ पर हो रही बरसात से पानी भी बहुत मटमैला आ रहा है इस कारण भी महिला की खोजबीन में जल पुलिस को भी दिक्कत झेलनी पड़ी।

काश न मानी होती मां की बात
भेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे बेटे उदित के कदम मां ने ही रोक लिए थे। रह-रह कर बेटे को यह बात ताउम्र सालती रहेगी, कि काश उसने मां की बात न मानी होती।


मां ने बेटे को उसे गंगा स्नान कराने के बाद जाने की बात कहकर रोका था। तब बेटे ने बरसात होने के कारण गंगा स्नान के लिए मना किया था पर नियम की पक्की मां उसे ले जाकर ही मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed