{"_id":"15914d411aee421b40be1f4c707d7508","slug":"woman-suicide-case-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक की धमकियों के कारण दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक की धमकियों के कारण दी जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Feb 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पांच माह बाद ही फांसी लगाकर जिंदगी की डोर काटने वाली नवविवाहिता पुराने मकान मालिक की धमकियों से परेशान थी।
विज्ञापन
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
आरोप है कि मकान मालिक ने कई बार उससे मारपीट भी की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
शनिवार को लगा थी फांसी
वैष्णव विहार, रायपुर में किराये पर रहने वाले गंगोह (सहारनपुर) निवासी महफूज की पत्नी शाजिया (24) ने शनिवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
विज्ञापन
पांच माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। महफूज ने रायपुर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व वह मोहम्मद शमशाद के मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
मारपीट का लगाया आरोप
शमशाद कमरा छोड़ने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। कई बार महफूज की गैरमौजूदगी में उसने शाजिया से मारपीट भी की थी। आरोप लगाया कि शमशाद ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
कुछ दिन पूर्व महफूज ने कमरा बदल लिया, लेकिन शमशाद अब भी उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। रायपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।