फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman's purse stolen from Coronation Hospital counter

देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल के काउंटर से महिला का पर्स चोरी, मुकदमा दर्ज

Tue, 31 Aug 2021 10:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 10:41 AM IST
सार

एडवोकेट देवी सहाय गौतम निवासी अपर सारथी विहार हरिद्वार रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Woman's purse stolen from Coronation Hospital counter

विस्तार

कोरोनेशन अस्पताल के काउंटर से एक महिला का बैग चोरी हो गया। महिला के पति की शिकायत के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर की यह हरकत कैद हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक एडवोकेट देवी सहाय गौतम निवासी अपर सारथी विहार हरिद्वार रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि उनकी पत्नी द्रोपदी गौतम ने 28 अगस्त सुबह 11 बजे हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर थीं। पत्नी ने अपने बडे़ बैग से छोटा पर्स निकाला और बड़े बैग को काउंटर की स्लैब पर रख दिया।
विज्ञापन


पैसे निकालकर छोटा पर्स उसके नीचे रखकर पर्चा बनवा रही थीं। पर्चा बनवाने की व्यस्तता के बीच किसी व्यक्ति ने आंख बचाकर छोटा पर्स निकाल लिया। इसके बाद आस-पास के लोग और सुरक्षाकर्मी से पूछा तो कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडवोकेट का कहना है कि जिस पर्स को चुराया गया उसमें सात हजार 500 रुपये थे। इसकी जानकारी पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी गई। बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाली गयी और उसमें चोरी करने वाला युवक पर्स को काउंटर की स्लैब से उठाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed