{"_id":"5ac330654f1c1bd8618b5221","slug":"woman-run-with-lover-after-10-month-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दस माह बाद पति को छोड़ प्रेमी संग चली गई महिला, लाखों के गहने भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दस माह बाद पति को छोड़ प्रेमी संग चली गई महिला, लाखों के गहने भी गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुग्गावाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बुग्गावाला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दस माह पूर्व हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर नवविवाहिता अपने प्रेमी संग चली गई । पति ने पुलिस से पत्नी को तलाश करने की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी दस माह पूर्व पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही नवविवाहिता का व्यवहार सही नहीं था।
विज्ञापन
उसका मायके के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार पहले भी वह प्रेमी संग फरार हो गई थी लेकिन तब परिजनों व रिश्तेदारों के कहने पर घर वापस आ गई थी। पिछले कुछ दिनों से वह सहमी सहमी रहती थी। एक दिन पूर्व रविवार को वह सिडकुल की फैक्ट्री में नौकरी करने गया था तब पत्नी ने अपने प्रेमी को गांव के पास बुलाया और उसके साथ चली गई ।
विज्ञापन
नवविवाहिता दो लाख से ज्यादा कीमत के सोने के आभूषण भी समेट कर ले गई है। जिससे पीड़ित के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पति ने बुग्गावाला पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई कर पत्नी को ढूंढने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।