फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman looted many people telling herself kedarnath disaster victim

खुद को केदारनाथ आपदा पीड़ित बताकर उत्तराखंड में लोगों को लूटती मिली यह महिला

Sat, 30 Jun 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि Updated Sat, 30 Jun 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
woman looted many people telling herself kedarnath disaster victim
money

खुद को आपदा पीड़ित बताकर अगस्त्यमुनि के नगर क्षेत्र में लोगों से चंदा मांगने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से दिल्ली की आईडी पाई गई। पुलिस ने महिला के साथ अन्य लोगों के भी गिरोह के रूप में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन


शनिवार को विजयनगर में एक महिला घर-घर में जाकर रोते-बिलखते हुए अपने को आपदा प्रभावित बताने लगी। केदारनाथ आपदा में घर-परिवार सब कुछ खत्म होने की बात कहते हुए महिला लोगों से 100 से 500 रुपये तक मांगने लगी। करीब एक घंटे में महिला के पास 5000 रुपये से अधिक एकत्रित हो गए थे। इस दौरान स्थानीय युवक शुभम कांडपाल ने जब महिला से उसका नाम, गांव और घर, परिवार के बारे में पूछा तो, वह हड़बड़ा गयी।
विज्ञापन


महिला कभी केदारनाथ आपदा पीड़ित तो कभी बिहार व कभी अन्य राज्यों की बताने लगी। इस पर युवक ने पुलिस को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई। इस पर उसे फर्जी वसूली के मामले में हिरासत में लिया गया। महिला ने जिन लोगों से रुपये मांगे थे, उन्हें लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ममगाईं ने बताया कि महिला द्वारा अगस्त्यमुनि व तिलवाड़ा में 20 से 25 अलग-अलग घरों में जाकर लोगों से रुपये मांगने की बात कही है। इस गिरोह के सभी लोग तिलवाड़ा में रह रहे हैं। इस संबंध में संबंधित चौकी प्रभारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से ठगी से बचने के लिये विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed