फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Woman injured in uncontrollable bike collision

Dehradun: तेज रफ्तार बाइक ने दूध लेने जा रही महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Sep 2022 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 06:19 PM IST
सार

बताया कि आराघर से मॉडल कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर रोड टॉवर होते हुए फव्वारा चौक पर निकलने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। रोड फव्वारा चौक और आराघर के बीच बाईपास बन गई है।

विज्ञापन
dehradun news: Woman injured in uncontrollable bike collision
बाइक ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डालनवाला थाना क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने दूध लेने जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला काफी दूर तक बाइक संग घिसटती चली गईं। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। बाइक चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश कर रही है। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे शक्ति सिंह की पत्नी रेनू डेयरी से दूध लेने जा रहीं थीं। शक्ति सिंह के मुताबिक, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों हाथ टूट गए। बताया कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि आराघर से मॉडल कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर रोड टॉवर होते हुए फव्वारा चौक पर निकलने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। रोड फव्वारा चौक और आराघर के बीच बाईपास बन गई है।
विज्ञापन


आराघर से लोग मुख्यमार्ग से फव्वारा चौक जाते हैं, तो बीच में शराब ठेके के बाहर, फिर सब्जी मंडी, इसके बाद आयकर चौक और फिर फव्वारा चौक पर ट्रैफिक का जाम मिलता है। ऐसे में इस एक किमी की दूरी तय करने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के रास्ते लोग बिना कहीं रुके पहुंच जाते हैं, जिससे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही तेज गति में वाहन चलते हैं। उधर, इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed