{"_id":"5d38be7b8ebc3e6ce47b206e","slug":"woman-including-three-other-injured-in-car-accident-vikas-nagar-news-drn3140600144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ञाइक की टक्कर में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ञाइक की टक्कर में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांघा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बुधवार सुबह करीब सात बजे ढाकी निवासी सरफराज और बरोटीवाला निवासी कपिल एक बाइक पर सवार होकर सहसपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को काफी चोटें आई हैं। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कार सवार चालक मदन सिंह निवासी देहरादून ने दोनों घायलों को अपने वाहन से लेहमन अस्पताल पहुंचा। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार सरफराज गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।