फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman having atal ayushman yojana golden card did not get treatment

गोल्डन कार्ड होने के बावजूद महिला मरीज को नहीं मिला इलाज, मामला सीएम तक पहुंचा

Tue, 22 Jan 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jan 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
woman having atal ayushman yojana golden card did not get treatment
trivendra singh rawat

केंद्र सरकार की ओर से आमजन को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने को लेकर शुरू की गई ‘आयुष्मान भारत योजना’ को बड़े निजी अस्पताल पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि योजना का गोल्डन कार्ड होने के बावजूद कई अस्पतालों से मरीजों को बैरंग लौटाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में सामने आया है। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो इलाज करवाने का आश्वासन मिला।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक गजियावाला निवासी सुरेशचंद्र की पत्नी को किडनी में दिक्कत है। सुरेशचंद्र के परिवार के पास गोल्डन कार्ड भी है। बीमार पत्नी को लेकर सुरेशचंद्र शनिवार को दून अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसे कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। सुरेशचंद्र की मानें तो वह पत्नी को लेकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचा वहां से डॉक्टरों ने उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। सुरेशचंद्र के मुताबिक जब वह अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने 15 हजार रुपये जमा करने को कहा। उन्होंने पैसा नहीं होने का हवाला दिया तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


सुरेशचंद्र के मुताबिक वह बीमार पत्नी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा और आपबीती अधिकारियों को सुनाई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने प्रकरण की जानकारी लेने के साथ ही सुरेशचंद्र को इलाज करवाने का आश्वासन दिया। सुरेशचंद्र का कहना है कि अब वह मंगलवार को पत्नी को लेकर अस्पताल जाएंगे। इस संबंध में जब श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी से जानकारी ली तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed