फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Half Naked dead body found near Highway in jaspur uttarakhand

जसपुर: हाईवे के पास गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 13 Feb 2020 10:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Feb 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Woman Half Naked dead body found near Highway in jaspur uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के जसपुर में देर रात गन्ने के खेत में एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शिनाख्त की तो महिला की पहचान ग्राम मलपुरी निवासी जसवीर कौर 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी दस साल पहले बिजनौर के ग्राम सुवावाला में हुई थी। 
विज्ञापन


उसके दो बच्चे हैं। वह तीन फरवरी को अपने मायके रहने के लिए आई थी। सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला था युवक का शव, नामजद मुकदमा दर्ज

पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली के पास सड़क किनारे लहुलुहान हालत में मिले पोखड़ा निवासी अशोक नौटियाल की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर किया है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना कर दी है। 

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि गत सात फरवरी की शाम पुलिस को सिद्धबली के पास वन विभाग की तिलवाढांग चौकी से आगे डबल पुलिया पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का लहुलुहान शव मिला था। मृतक के सिर व शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले थे। नौ फरवरी को उसकी शिनाख्त अशोक कुमार नौटियाल (49) पुत्र विद्यादत्त नौटियाल निवासी बसढांग पोस्ट कोलाखाल, ब्लाक पोखड़ा पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई दिल्ली निवासी कमल किशोर नौटियाल की तहरीर पर मृतक अशोक के साथी अशोक रावत पुत्र बख्तावर सिंह रावत निवासी घुडियाना बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया पुलिस घटना के दिन से ही मामले को हत्या का मानकर चल रही थी। अब तक की जांच में पाया गया है कि दोनों लोग छह फरवरी की शाम को कार से धुमाकोट होते हुए कोटद्वार आए थे। दोनों के बीच अवैध शराब के कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed