फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman going to temple in Dehradun was bitten by two Rottweiler dogs

महिला पर दो खूंखार रॉटविलर ने किया हमला: घर की दीवार फांदकर कुत्तों ने नोचा, 200 टांके आए, दो हड्डियां टूटीं

Sun, 06 Jul 2025 10:46 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Jul 2025 10:46 PM IST
सार

राजपुर के किशननगर निवासी कौशल्या देवी का श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले भी कई बार लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। पुलिस ने मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman going to temple in Dehradun was bitten by two Rottweiler dogs
Rottweiler dog attack - फोटो : AI

विस्तार

देहरादून के राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी को रविवार सुबह करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लिया। उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कौशल्या देवी के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रॉटविलर नस्ल को पालना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कौशल्या देवी के बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि उनकी माता रोजाना पास के अर्द्धनादेश्वर मंदिर में जाती हैं। रविवार को भी वह सुबह चार बजे घर से निकली थीं। पास में ही मोहम्मद जैद का घर है। जैद ने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। जैसे ही उनकी माता जैद के घर के सामने से गुजरीं तभी कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया। दोनों कुत्तों ने उनकी माता को बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया। आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कौशल्या देवी ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

सिर, हाथ और पैर पर आए 200 टांके, हाथ की दो हड्डियां टूटीं
उमंग ने बताया कि उनकी माता के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही है। जबकि, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया।

कटखना रॉटविलर कई लोगों को कर चुका है घायल
एसएसपी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब जैद के इन रॉटविलर ने किसी पर हमला किया हो, इससे पहले भी ये कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जैद से कई बार की, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। ऐसे में अब जैद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed