फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman gives birth to child in ambulance

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Sun, 22 Dec 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in ambulance
एंबुलेंस में प्रसव के बाद लेटी जच्चा और बच्चा। - फोटो : VIKAS NAGAR
समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस सेवा में ही डिलिवरी करानी पड़ी। डिलिवरी के बाद जच्चा और बच्चा को चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सिढी बड़कोटी निवासी रीता (22) पत्नी नरेश को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद रात करीब एक बजे परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल की। करीब दो घंटे के बाद एंबुलेंस सीढ़ी बड़कोटी गांव पहुंच गई। इस दौरान रीता की प्रसव पीड़ा में खासा बढ़ोतरी हो गई। रीता के दर्द के असहनीय होने पर वाहन में मौजूद ईएमटी प्रीतम नेगी और पायलट बलवीर को वाहन में ही प्रसव कराने का निर्णय लेना पड़ा। चकराता पहुंचने से पूर्व सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर महिला का प्रसव कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी प्रीतम नेगी ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed