फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman fight with leopard for saving his devrani

देवरानी को बचाने के लिए जंगली तेंदुए से भिड़ गई जेठानी और फिर...

Mon, 09 Oct 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
woman fight with leopard for saving his devrani
पंजे मारकर दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया

जेठानी अपनी देवरानी को बचाने के लिए जंगली तेंदुए से भिड़ गई और बचा भी लिया। तेंदुए के हमले से दोनों घायल हो गईं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के पिलखा गांव में देवरानी को बचाने के लिए जेठानी जान की परवा किए बगैर तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए ने पंजे मारकर दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
पिलखा गांव में आबादी क्षेत्र से करीब दो सौ मीटर दूरी पर देवी मंदिर स्थित है। पूजा देवी (24) पत्नी देवेंद्र सिंह अपनी जेठानी उमा देवी (35) पत्नी डूंगर सिंह के साथ रविवार सुबह करीब 8:30 बजे मंदिर के समीप ही घास काट रही थी कि तभी घात लगाए तेंदुए ने पूजा देवी पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरांती हाथ से गिर गई, लेकिन फिर भी लड़ी

woman fight with leopard for saving his devrani
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया
पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही जेठानी उमा देवी दरांती लेकर तेंदुए की ओर बढ़ी पर हड़बड़ाहट में उमा देवी के हाथ से दरांती गिर गई, लेकिन वह पीछे नहीं हटी और पूजा को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।

तेंदुआ पूजा को छोड़कर उमा पर झपट गया और उसको भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया था। तेंदुए के हमले में दोनों महिलाएं लहूलुहान हो गईं।

ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए।  पूजा देवी के हाथ, जांघ और सिर पर घाव हुए हैं जबकि उमा देवी की जांघ, पीठ, मुंह पर घाव हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने मौके से ही फोन कर अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को पिलखा गांव में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed