{"_id":"5e11fd1b8ebc3e87fc6b944f","slug":"woman-fall-into-fire-during-save-from-cold-weather-scorched-and-died-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ठंड से बचने को हाथ सेंक रही महिला आग में झुलसी, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ठंड से बचने को हाथ सेंक रही महिला आग में झुलसी, अस्पताल में हुई मौत
Mon, 06 Jan 2020 08:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़ा की सेफ पार्किंग में आग सेंकने के दौरान झुलसी महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि मृतका भीख मांगकर जीवन व्यापन करती थी।
विज्ञापन
करीब दो दिन पहले सेफ पार्किंग में कुछ लोग अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान महिला भी वहां आग सेंकने पहुंची। अचानक महिला आग की लपको की चपेट में आ गई। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। मगर आग की लपको से महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी का कहना है महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन