{"_id":"696e8b850bf1e630880d073e","slug":"woman-duped-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-land-dehradun-news-c-5-1-drn1031-883080-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन के नाम पर महिला से 4.5 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन के नाम पर महिला से 4.5 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
डालनवाला थानाक्षेत्र निवासी एक महिला से जमीन दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष संतोष कुंवर के मुताबिक मामला वर्ष 2023 का है। इसमें पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उनका अशोक कुमार के साथ डीएल रोड के पास एक जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। इसके लिए उन्होंने बैनामे से पूर्व 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। इस दौरान छह महीने का विक्रय अनुबंध किया गया था। पीड़ित पक्ष की ओर से दो लाख रुपये और दिए गए। शेष राशि बैनामे के समय देने की बात कही गई थी। उन्होंने अशोक कुमार से जमीन के दस्तावेज मांगे और दाखिल खारिज करवाने की बात कही। इससे पहले उसने पांच लाख रुपये की और मांग कर दी।
जब विक्रय अनुबंध का समय पूरा हो गया तो पीड़ित पक्ष ने बैनामा कराने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। काफी प्रयासों के बाद भी उसने न तो पैसे वापस दिए और न ही बैनामा करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।