{"_id":"698b663ddac7b4ed7e083b72","slug":"woman-dies-after-falling-from-a-hill-while-cutting-grass-rudraprayag-news-in-hindi-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पहाड़ी ढलान में घास काटने गई थी महिला, अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पहाड़ी ढलान में घास काटने गई थी महिला, अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी, मौत
Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
सार
पहाड़ी ढलान में घास काटने गई अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पहाड़ी ( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामपुर क्षेत्र में पहाड़ी ढलान में घास काटने गई एक महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है जब महिला गीता देवी घास के लिए पहाड़ी ढलान पर गई थी। अचानक पांव फिसलने से महिला गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को खाई से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि मृतका की पहचान गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला न्यालसू गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा दिया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन