{"_id":"698ae12fd0b99619bd0419d7","slug":"rudraprayag-news-bear-attacks-woman-in-village-jalai-referred-in-critical-condition-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर
Tue, 10 Feb 2026 01:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:21 PM IST
सार
Rudraprayag News: महिला जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान भालू ने अचानक महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रप्रयाग के ग्राम जलई में सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। निशा देवी (60 वर्ष) जंगल घास लेने गई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। तभी झाड़ी से निकलकर अचानक भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Srinagar Accident: सुबह-सुबह अनियंत्रित वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर, फिर हुआ फरार
वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट एवं फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज मौजूद रहे।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूकेडी जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।