{"_id":"577671101abb8d861780d304045c35d0","slug":"woman-died-in-dehradun-from-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से मौत का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजधानी में वर्ष 2016 में स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी 35 वर्षीय महिला का राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
छह फरवरी को महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ फरवरी को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद विभाग में हड़कंप
मंगलवार को आई रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संबंध में सभी अस्पतालों को अतिरिक्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। उन्होनें बताया कि अभी तक प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के दस पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।