{"_id":"5c4203d2bdec2273a5195b50","slug":"woman-death-from-swine-flu-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत, अब तक 8 लोगों की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत, अब तक 8 लोगों की जा चुकी जान
Sat, 19 Jan 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : social media
स्वाइन फ्लू से शुक्रवार को मेहूंवाला निवासी महिला मरीज की मौत हो गई। राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, छह मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि मेहूंवाला निवासी 66 वर्षीय महिला मरीज का सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, मैक्स अस्पताल में चार, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक और सिनर्जी अस्पताल में एक मरीज का उपचार चल रहा है। इन सभी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल से मरीज गायब
बल्लूपुर चौक स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू का एक मरीज गायब हो गया है। गंभीर संक्रामक बीमारी से ग्रस्त मरीज के गायब होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मरीज अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में था। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि मरीज से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन