{"_id":"698751df0b06c238eb07779c","slug":"woman-crossing-the-road-crushed-to-death-by-truck-dehradun-news-c-5-drn1008-896289-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
- शिमला बाईपास चौक पर हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। शिमला बाईपास चौक के पास शनिवार को सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। घायल महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रीन लाइट होने पर चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया इसी दौरान मुर्शिदुल निशा (55) निवासी बंसल होम शिमला बाईपास उसकी चपेट में आ गईं। सूचना पर आईएसबीटी चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।