फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide

Dehradun News: कमरे में फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव

Fri, 10 Mar 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide
देहरादून। होली के दिन रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में चार माह की गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के अन्य कारणों की जांच के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। बताया गया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था, लेकिन आत्महत्या का सही कारण क्या है इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि बुधवार को बांसवाड़ा बालावाला में महिला की आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दीपक राज पंवार की पत्नी पूजा पंवार (29) ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर महिला के ससुराल और मायके दोनों पक्षों के परिजन मौजूद मिले। उन्होंने पहले ही फंदे से उसे उतार लिया था। बताया गया है कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजवाया।बृहस्पति को मजिस्ट्रेट के सामने पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पति घंटाघर के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed