फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman commit suicide for her ugly face

शक्ल अच्छी नहीं थी तो महिला ने उठाया ऐसा कदम, सदमे में आया परिवार

Tue, 02 Jan 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide for her ugly face
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकाशी की महिला ने अपना चेहरा अच्छा न होने पर ऐसा कदम उठाया कि पूरा परिवार सदमें में आ गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि मृतका उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। यहां दिल्ली में उस महिला ने फांसी लगा ली। मूल रूप से उत्तरकाशी, उत्तराखंड निवासी जाह्नवी सिसोदिया (26) के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

इसमें उन्होंने अपना चेहरा अच्छा नहीं होने और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस ने शव सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच हैं। पुलिस मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन

मौत से पहले मनाया ​​था नए साल का जश्न

woman commit suicide for her ugly face
पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी
पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी अपनी दोस्तों के साथ ए-285, गांधी विहार, तिमारपुर में रहती थीं। परिवार में पति विकास सिसोदिया, पिता व दो भाई हैं। करीब छह साल पूर्व जाह्नवी ने विकास से प्रेम विवाह किया था। पति व परिवार उत्तराखंड में रहता है।

जाह्नवी यहां तिमारपुर में किराए का रूम लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। रविवार को नए साल का जश्न मनाने के बाद जाह्नवी रात 2.00 बजे रूम में चली गईं। सुबह वह 10 बजे तक भी नहीं उठीं तो दोस्तों ने कमरे में देखा। वहां जाह्नवी ने पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। जांच के दौरान पुलिस को डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला। नोट में जाह्नवी ने अपना चेहरा खराब होने की बात लिखी थी। साथ ही जाह्नवी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed