फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman commit suicide after beaten by son

बेटों ने अपनी मां के साथ की ऐसी बर्बरता कि शर्म के मारे मां को देनी पड़ी जान

Wed, 11 Oct 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज Updated Wed, 11 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide after beaten by son
हैवान बेटों ने उसकी जिंदगी छीन ली - फोटो : demo pic

एक मां ने पति की मौत के बाद अकेले अपने दोनों बच्चों को पालने में पूरी जिंदगी लगा दी। लेकिन उन्हीं हैवान बेटों ने उसकी जिंदगी छीन ली। ये मामला सितारगंज का है जिससे पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


सितारगंज के तिलियापुर में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसके दो बेटों और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फुलसुंगा थाना रुद्रपुर निवासी गयानंद तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 19 साल पहले अपनी पुत्री शर्मिला पांडे की शादी तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी चंद्रभूषण पांडे के साथ की थी। अब उसके 17 और 16 वर्षीय दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा होने पर दोनों पुत्र भी परेशान करने लगे

woman commit suicide after beaten by son
छोटे बेटे ने अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी - फोटो : demo pic
शादी के चार साल बाद ही उसके पति चंद्रभूषण का देहांत हो गया था। आरोप लगाया कि पति की मौके के बाद से सास-ससुर उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे।

बड़ा होने पर दोनों पुत्र भी परेशान करने लगे। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दादा-दादी के कहने पर छोटे बेटे ने अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी।

सास-ससुर ने भी उसे काफी शर्मसार किया और वह अपने बेटों के बर्ताव से भी दुखी और शर्मिंदा हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
 

इलाज नहीं कराया तो घर पर ही महिला की हो गई मौत

woman commit suicide after beaten by son
आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ
आरोप है कि हालत गंभीर होने पर भी किसी ने उसका इलाज नहीं कराया जिससे उसकी घर पर ही मौत हो गई।

गयानंद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों और ससुर सूरज पांडे व सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस घटना के बाद से महिला के मायके वालों और क्षेत्र के लोगों में दुख के साथ ही गुस्सा भी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed