केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला ने उड़ाए नोट: पंडित ने कराई पूजा, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज
केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.06.2023 में सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर रुपये उड़ा रही है और पं. द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है।
इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।