फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman and man died in suspicious circumstances in farm house

Dehradun News: फार्म हाउस में महिला और पुरुष की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
woman and man died in suspicious circumstances in farm house
कुरुक्षेत्र/देहरादून। पिपली के मथाना गांव से देहरादून गई एक महिला कंडोली के फार्म हाउस में मृत मिली। उसके साथ एक रिश्तेदार का भी शव पड़ा था और पास में जहर की शीशी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन इसकी वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

देहरादून पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर के कंडोली में स्थानीय निवासी नईम का फार्म हाउस है। यहां अतर सिंह (50) निवासी लोअर कंडोली केयर टेकर के तौर पर काम करता था। वह सोमवार को दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा फार्म हाउस पर आया। कमरे में घुसा तो उसके होश उड़ गए। बेड पर अतर सिंह और नीचे फर्श पर एक महिला बेसुध पड़ी थी। अतर सिंह के बेटे ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान कौशल्या देवी (50) निवासी मथाना, पिपली, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कौशल्या देवी रविवार को ही देहरादून आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अतर सिंह की रिश्तेदार है। घटनास्थल पर जहर की एक शीशी पड़ी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब आने की बात कहकर फार्म हाउस पर रुका था अतर सिंह
अतर सिंह ने रविवार को घर पर बताया था कि फार्म हाउस पर उसके साहब आ रहे हैं। वह घर से निकला और चिकन लेकर फार्म हाउस चला गया। अक्सर अतर सिंह जब रात को रुकता था तो सुबह ही घर पहुंच जाता था, लेकिन जब सोमवार को नहीं पहुंचा तो बेटा उसे ढूंढते हुए फार्म हाउस पर पहुंचा, जहां दोनों मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed