फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman accuses husband of making her drink mercury

Dehradun News: महिला ने पति पर लगाया पारा पिलाने का आरोप

Fri, 25 Oct 2024 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband of making her drink mercury
I
विज्ञापन

II-गोल गप्पे में भरा था पारा, गलती से महिला की बहन ने खाया
I
Iएक महिला ने पति पर गोल गप्पे में पारा मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया। गलती से यह गोलगप्पा महिला की छोटी बहन ने खा लिया, इसके बाद से उसकी तबीयत खराब है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iमहिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप लगाया कि वह गत 21 अक्तूबर को गोल गप्पे लेकर आया था। उसने पत्नी को खाने को कहा। पति का दिया गोलगप्पा पत्नी के बजाय छोटी बहन ने खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

I
Iमहिला ने अपने पति मुसव्विर पर घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उसने बताया कि उसका पति कभी चाकू से तो कभी लोहे की छड़ से उस पर हमले की कोशिश करता है। महिला ने अपनी और अपने बच्चों की जान को खतरा बताया और कहा कि मुसव्विर उसे तीन तलाक भी कई बार कह चुका है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed