{"_id":"7af3d8b623949a3abc757e3ec872f94e","slug":"woman-accused-of-indecency-against-patwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पटवारी पर लगाए अभद्रता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने पटवारी पर लगाए अभद्रता के आरोप
अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Fri, 11 Oct 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जनपद के विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत लेकुली गांव की एक युवती ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवती ने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दे दिए।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए आवेदन
कांता पुत्री नैन सिंह ने कहा कि उसने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उसे आय प्रमाणपत्र बनवाना था। जिसके लिए वह नौ अक्तूबर को वह किल्बौखाल चौकी में गई।
विज्ञापन
वहां पर प्रभारी पटवारी ने प्रमाणपत्र बनाने से मना करते हुए संबंधित प्रपत्र फेंक दिए। ज्ञापन में दोषी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
एसडीएम ने तहसीलदार को सौंप दी
उधर, एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने इस मामले की जांच तहसीलदार महाराज नेगी को सौंप दी हैं। एसडीएम का कहना है कि यदि मामला सही पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन