फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly man blackmailed in the name of publishing news LIU inspector files complaint against YouTubers

Dehradun News: खबर चलाने के नाम पर बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, यूट्यूबर्स के खिलाफ एलआईयू दरोगा ने दी तहरीर

Thu, 30 Jan 2025 12:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

यूट्यूब चैनल पर खबर चलाने के नाम पर एक बुजुर्ग को फंसाने की सजाने की गई। 

विज्ञापन
Elderly man blackmailed in the name of publishing news LIU inspector files complaint against YouTubers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

खबर चलाने के नाम पर ब्लैकमेल कर बुजुर्ग से रुपये मांगने वाले यूट्यूबर्स के खिलाफ अब एलआईयू के दरोगा ने भी तहरीर दी है। यूट्यूबर्स में से एक ने स्वयं को एलआईयू का दरोगा मुकेश बताया था।

विज्ञापन

27 जनवरी को डाकपत्थर पुल नंबर एक निवासी प्रताप सिंह राय ने पुलिस को तहरीर दी थी।

बताया कि था कि छह लोगों ने स्वयं को यूट्यूबर्स मीडियाकर्मी और एलआईयू दरोगा मुकेश बताकर उनसे 60 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर ब्लैकमेल कर खबर चलाने की धमकी दी। मामले में बुधवार को एलआईयू दरोगा मुकेश ने भी कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है। बताया कि 27 जनवरी को वह पीएम की सुरक्षा ड्यूटी की ब्रीफिंग में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में थे। उनकी लोकेशन की जांच की जा सकती है। बताया कि झूठी सूचना देने और एलआईयू के नाम से शिकायतकर्ता से उगाही करने पर यूट्यूबर्स मीडियाकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के लिए खुफिया पुलिस के दरोगा के नाम का प्रयोग करना गंभीर आरोप है। शिकायतकर्ता की ओर से भी तहरीर मिली थी। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से करें शिकायत, चुप न रहें
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि यूट्यूब चैनल पर खबर चलाने के नाम पर कोई ब्लैकमेल कर रुपये मांगता है तो बिल्कुल भी न घबराएं। लोगों को अपने कानूनी अधिकारों को समझने की जरूरत है। ऐसे में पीड़ित को सीधा पुलिस को शिकायत करनी चाहिए। पुलिस ऐसी ब्लैकमेलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  प्रदेश में छठे राज्य वित्त आयोग का गठन, पूर्व मुख्य सचिव एन रविशंकर बने अध्यक्ष

नजदीकी पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार कुछ खुफिया पुलिसकर्मियों की क्षेत्र के कई यूट्यूबर्स से खास नजदीकी है। उनके साथ उठने बैठने का फायदा ही खबर चलाने के नाम पर बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने वाले यूट्यूबर्स ने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed