फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wolf attack on two years old girl

दो महीने की बच्ची को उठा ले गया भेड़िया, दहशत में आए ग्रामीण

Wed, 07 Jun 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wolf attack on two years old girl

पीपली गांव में रात्रि के समय एक भेड़िया घुस गया। एक घर के आंगन में अपनी मां के साथ सो रही दो माह की बच्ची को खींचकर भागने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही पास में सो रही मां और अन्य परिजन जाग गए। परिजनों के शोर मचाने पर जानवर बच्ची को छोड़कर भाग निकला। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार रात्रि पीपली गांव निवासी जोगिंदर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। पास ही चारपाई पर उसकी पत्नी संयोगिता और दो महीने की छोटी बच्ची भी सोई हुई थी।
विज्ञापन


रात्रि करीब एक बजे जानवर घर के अंदर घुस आया और छोटी बच्ची को खींच कर भागने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां संयोगिता और पास में सो रहे अन्य परिजन भी जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाते हुए जानवर का पीछा किया। लोगों को अपनी ओर आता देख जानवर के मुंह से बच्ची गिर गई और वह भाग निकला। गांव में आदमखोर की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं।

बच्ची के  परिजनों का कहना है कि जानवर देखने में कुत्ते जैसा लग रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर जानवर भेड़िया हो सकता है। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।


उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी दिगंबर भारती का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed