{"_id":"588365a5c9b58fa9ade9017273bc3a92","slug":"without-incision-doctor-will-to-treat-kidney-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चीरा होगा गुर्दे की पथरी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चीरा होगा गुर्दे की पथरी का इलाज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में बिना चीरा लगाए लिथोट्रिप्सी मशीन से गुर्दे की पथरी का इलाज शनिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, फूलों की यह घाटी गूगल पर है, लेकिन नक्शे में नहीं
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने एक्स्ट्रा कार्पोरियल शाक वेव लिथोट्रिप्सी मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन से गुर्दे की पथरी को चूर-चूर करके पेशाब के रास्ते से बाहर कर दिया जाता है। रोगियों को अब सस्ती फीस में गुर्दे की पथरी का इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
38 रोगियों के गुर्दे की पथरी तोड़ी गई
शुभारंभ से पहले लिथोट्रिप्सी मशीन से ट्रायल के रूप में 38 रोगियों के गुर्दे की पथरी तोड़ी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गुर्दे की पथरी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रोगियों को पथरी के इलाज के लिए नर्सिंगहोमों में जाना पड़ता है, जहां फीस अधिक है। अब रोगियों को सस्ती फीस पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
पढ़ें, बाबा रामदेव को देना होगा डेढ़ करोड़ का जुर्माना
महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीएस जोशी ने बताया कि बीपीएल और आरएसबीवाई कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। आम रोगियों के लिए फीस सात हजार तय की गई है। निजी क्षेत्र में इसकी फीस 20 से 25 हजार रुपए ली जाती है।
फिजियोथेरेपी मशीन का भी शुभारंभ
लिथोट्रिप्सी मशीन के अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने फिजियोथेरेपी मशीन का भी शुभारंभ किया। इससे स्पोंडलोसिस, स्पाज्म, स्पोंडलाइटिस और स्पाइनल कार्ड के मरीजों का उपचार हो सकेगा।
इस मौके पर दून ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. एलके गुसाईं, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल, डॉ. आलोक तेवतिया, डॉ. जेपी देवशाली, डॉ. डीएस रावत, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रा पंत और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करे---