{"_id":"0c87e6c0357a284f80c97cd37d168b08","slug":"without-ebs-cab-ban-in-hill-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग का मैक्सी कैब वाहनों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग का मैक्सी कैब वाहनों को झटका
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 18 Dec 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की मार से निजी परिवहन व्यवसाय अभी उबर भी नहीं पाया था कि राज्य परिवहन विभाग ने मंदी की मार झेल रहे परिवहन व्यवसायियों को जोर का झटका धीरे से दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने मैक्सी कैब वाहनों में ईबीएस (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम) ब्रेक प्रणाली को लागू किया है। यानी जिन वाहनों में यह सिस्टम नहीं होगा, वह पर्वतीय मार्ग पर संचालित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
300 वाहन होंगे प्रभावित
विभाग के इस निर्णय से अकेले तीर्थनगरी में ही 300 से अधिक वाहन प्रभावित होंगे, जिससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।
आपदा से पर्यटकों और यात्रियों का रुख कम होने से मंदी के दौर से गुजर रहा परिवहन व्यवसाय अब राज्य परिवहन के निर्णय से और संकट में आ गया है। राज्य परिवहन विभाग ने मैक्सी कैब वाहनों में ईबीएस की अनिवार्यता को कड़ाई से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
इनकी सुनिए
परिवहन विभाग और वाहन उत्पादक कंपनियों की मिलीभगत का खामियाजा भुगत रहे हैं परिवहन व्यवसायी। दरअसल, केंद्र सरकार ने वर्ष 2007 में ही पर्वतीय मार्गों पर संचालित मैक्सी कैब वाहनों के लिए ईबीएस सिस्टम की गाइड लाइन जारी की थी। बावजूद इसके वाहन उत्पादक कंपनियां 2013 तक नए वाहनों को बिना ईबीएस सिस्टम के ही बिक्री करती रहीं।
- राधेश्याम व्यास, महासचिव, ट्रैक्टर यूनियन
क्या कहते हैं अधिकारी
केंद्र सरकार की वर्ष 2007 की गाइड लाइन को लागू कर दिया गया है। जिन वाहनों में ईबीएस ब्रेक सिस्टम नहीं होगा, उनका पर्वतीय मार्गों पर संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे वाहन मैदानी क्षेत्र में ही संचालित हो सकेंगे।
- डीसी पठोई, संभागीय परिवहन अधिकारी, दून
महासंघ की आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने पर्वतीय मार्गों पर संचालित मैक्सी कैब वाहनों में ईबीएस ब्रेक सिस्टम की अनिवार्यता को परिवहन विभाग का उत्पीड़न करार दिया है।
संघ मे चेतावनी दी है कि ईबीएस ब्रेक सिस्टम के बिना वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण नहीं किया तो महासंघ 31 दिसंबर से आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बुधवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित ट्रैक्टर, कमांडर, सूमो यूनियन कार्यालय में मैक्सी कैब महासंघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
उत्तराखंड परिवहन महासंघ अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि परिवहन विभाग निजी परिवहन व्यवसाय को खत्म करने पर आमादा है। वाहन उत्पादक कंपनियों पर शिकंजा कसने की बजाय विभाग ईबीएस ब्रेक सिस्टम के नाम पर वाहन मालिकों का उत्पीड़न कर रहा है।
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, संरक्षक मदनमोहन शर्मा, राधेश्याम व्यास, यातायात अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, कैब महासंघ महासचिव भगवान सिंह राणा, राजन ममगाईं, सत्यदेव उनियाल, गबर सिंह चौहान, गुलाब सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।