{"_id":"5a95511c4f1c1b0a7b8b9857","slug":"with-help-of-hans-foundation-uttarakhand-students-will-get-nutritional-midday-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस फाउंडेशन की सहायता से मिलेगा उत्तराखंड के छात्रों को पौष्टिक मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस फाउंडेशन की सहायता से मिलेगा उत्तराखंड के छात्रों को पौष्टिक मिड-डे मील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विधानसभा कार्यालय कक्ष में हंस फाउंडेशन, अक्षय पात्र और सरकार के बीच मिड-डे मील को लेकर साइन हुए एमओयू की जानकारी दी। मंत्री पाण्डेय ने कहा इस अनुबन्ध से प्रदेश के छात्रों को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि हंस फाउंडेशन प्रदेश भर के नौ किचन के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये का अंशदान करेगा, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिनमें प्रमुख रूप से शामिल होंगे। गढ़वाल के बाद शीघ्र कुमाऊं में भी दूसरे किचन का शिलान्यास किया जाएगा ।
विज्ञापन
हंस फाउंडेशन द्वारा किये गए इस महान सहयोग से सरकार पर बजट का भार कम होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा मिलने वाले प्रति छात्र 6 रुपये के बजट से छात्रों को पौष्टिक भोजन देना बहुत मुश्किल हो रहा था। हंस फाउंडेशन द्वारा 4 रुपये अतिरिक्त अंशदान के बाद कुल 10 रुपये में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन छात्रों को आसानी से उपलब्ध होगा। इस मौके पर सचिव भूपेन्द्र कौर औलख, महानिदेशक शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
हंस फाउंडेशन शुरू से ही अपने संस्थापक भोले महाराज व माता मंगला के नेतृत्व में उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन को लेकर काम करती आयी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के ऊपर काम करना शुरू किया गया है। संस्था ने उत्तराखंड को इसलिए चुना है क्योंकि यह भारत की सभ्यता का उदगम स्थल है, जहां बड़े स्तर पर विकास आधारित काम किये जाने की जरूरत है। हंस फाउंडेशन 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 300 से ज्यादा संस्थानों की मदद कर रही है, इसने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, जीवन-यापन, जल और साफ-सफाई के क्षेत्र में कई परियोजनाओं को पूरा किया है और कई परियोजनाएं जारी हैं।
देखिये इस एमओयू से जुडी अमर उजाला की एक्सक्लूसिव कवरेज: