फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   WIT students made go-kart out of waste

डब्ल्यूआईटी की छात्राओं ने बेकार सामान से बनाई गो-कार्ट

Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
WIT students made go-kart out of waste
डब्ल्यूआईटी में गो-कार्ट के साथ छात्राएं। - फोटो : CITY
महिला तकनीकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) की छात्राओं ने बेकार सामान से विशेष तकनीक पर आधारित गो-कार्ट का आविष्कार किया है। यह गो-कार्ट दोहरे ट्रांसमिशन और दो गियर प्रणाली वाली है। इसमें छात्राओं ने कई अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। यह गो-कार्ट 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है।
विज्ञापन

मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंह ने दावा किया कि यह उत्तर भारत का पहला गो-कार्ट आविष्कार है। इसे बनाने वाली टीम में अंजली बोरा, वैशाली चौधरी, शिखा राज, माधुरी यादव, हंसा रावत, राशि अग्रवाल आदि मैकेनिकल की छात्राएं शामिल हैं। वेल्डिंग, कटिंग, फिटिंग, इंजन मोडिफिकेशन से लेकर सभी फेब्रिकेशन कार्य छात्राओं ने खुद किए हैं। गो-कार्ट की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस आविष्कार में संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ. अलकनंदा अशोक की अहम भूमिका रही। बताया कि छात्राओं ने अब गो-कार्ट का माइलेज और पावर बढ़ाने पर शोध शुरू किया है। इसे इलैक्ट्रिक से संचालित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

---
अनुपयोगी वस्तुओं का किया इस्तेमाल
गो-कार्ट में खराब पड़ी अपाचे बाइक का इंजन लगाया गया है। कुर्सी के सीटिंग हिस्से को काटकर सीट तैयार की गई है। इसके अलावा ड्रम, सरिये व अन्य सामान्य वस्तुओं से महत्वपूर्ण हिस्से तैयार किए गए हैं। इससे लागत में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed