फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter season in dehradun.

दून में पाले की वजह से पड़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Wed, 16 Dec 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Dec 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
winter season in dehradun.

देहरादून में रात को ठिठुरन बढ़ने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री नीचे आने के बाद मंगलवार को पारा और गिर गया। मंगलवार रात का तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में हल्की धूप खिलने के चलते तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को ठंडी हवाओं की वजह से पारा गिरकर 14 डिग्री तक आ गया। रात को पाला पड़ने और हल्की हवाएं एवं कोहरा छाने की वजह से रात का पारा लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार की रात काफी सर्द बताई। सोमवार रात का तापमान 7 डिग्री तक गिरने के बाद मंगलवार रात पारा इससे भी नीचे आकर 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेशभर में सुबह शाम कोहरा मुश्किल पैदा कर रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की वजह से ठंड बढ़ेगी। राजधानी में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा छाने से धूप थोड़ा देरी से निकलेगी। बुधवार को रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed