फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter fog in uttarakhand.

उत्तराखंड में इतनी सर्दी कि 'जम गया खून'

Mon, 12 Jan 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
winter fog in uttarakhand.

जहां एक तरफ कोहरे ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों अपने आगोश में ले लिया है, वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को तड़के से देहरादून कोहरे से ढका रहा। तापमान में गिरावट होने से लोग ठिठुरते और अलाव के पास बैठे नजर आए। देहरादून में आने वाली 16 जनवरी तक बादल रह सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आने वाली 14-15 जनवरी को गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व भीगे रह सकते हैं। बूंदें पड़ सकती हैं। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो राजधानी में आंशिक के साथ ही कई इलाकों में सोमवार को घना कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन


रविवार को भी हल्की, धूप के बीच अधिकांश समय बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलती रही। शाम को तकरीबन हर रोज की तरह कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

बाहरी इलाकों में खास तौर पर लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के वक्त सफर करने में दृश्यता की कमी की वजह से खासी दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में हिमपात के आसार

winter fog in uttarakhand.

रविवार को दिन के तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 16.9 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, रात के पारे में तकरीबन दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। यह 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो राजधानी के पारे में सोमवार को किसी बड़ी तब्दीली की संभावना नहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

तराई में घनघोर कोहरा, पहाड़ों में हिमपात के आसार
उत्तराखंड के तराई-भाबर में रविवार को भी घनघोर कोहरा छाया रहा और शीतलहर के चलते बाजारों में आवाजाही कम रही। वहीं पिथौरागढ़ और टनकपुर में रविवार को आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ में तेज हवाओं का असर बना रहा। घाटी वाले इलाकों में दोपहर तक घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। टनकपुर-बनबसा में कंपकंपाती ठंड ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

यहां तीन दिन से धूप नहीं आई। इधर, पंत विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा ने तराई भाबर में अगले चौबीस घंटे में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। रविवार को तराई भाबर का अधिकतम तापमान 11.8 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed