फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter carnival ends in mussoorie

मसूरी पर चढ़ा आशिकी 2 का 'सुरूर'

Tue, 31 Dec 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 31 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
winter carnival ends in mussoorie

मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल 2013 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में आशिकी 2 फेम गायक अरिजीत सिंह के गीतों पर पंडाल झूम उठा।

विज्ञापन


इससे पहले बॉबी केश ने खूब धमाल मचाया। सोमवार शाम को कार्निवाल की अंतिम प्रस्तुति गायक अरिजीत सिंह ने दी। अरिजीत के गानों पर श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया। अरिजीत के आते ही युवाओं ने गानों की फरमाइश शुरू कर दी।

श्रोताओं की फरमाइश होती रही
अरिजीत ने फिल्म आशिकी टू के तुम्हीं हो, मेरी जिदंगी, अब तुम ही हो, सुन रहा है न तू, गाना शुरू किया तो श्रोता झूमने लगे। गानों का सिलसिला चलता रहा और श्रोताओं की फरमाइश भी होती रही।
विज्ञापन


अरिजीत ने पिया आई न, हम मर जाएंगे, मेरी आशिकी तुम ही हो, तू ही मुझको बता दे, कभी जो बादल बरसे, समेत एक दर्जन से अधिक गाने सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्निवाल की आखिरी शाम पंडाल खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटेज कार रैली
विंटेज कार रैली मालरोड पर सैलानियों का आकर्षण का केंद्र रही। सोमवार सुबह विंटरलाइन कार्निवाल के तहत विंटेज कार रैली लाइब्रेरी से शुरू हुई। रैली मालरोड होते हुए पिक्चर पैलेस, कैमल्स बैक रोड होते हुए लाइब्रेरी पहुंची।

रैली में दशकों पुरानी कारें शामिल थीं। इसके साथ ही स्कूटर रैली भी निकाली गई। रैली को गायिका शिवानी कश्यप ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली को देखने के लिए काफी संख्या में सैलानी जमा थे। इस दौरान वहां काफी देर तक जाम लगा रहा।

पेंटिंग प्रतियोगिता
विंटरलाइन कार्निवाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारी संख्या में देश के विभिन्न शहरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की महिला व पुरूषों को शामिल किया गया था।

मैप मेकिंग एंड रीडिंग भी
जार्ज एवरेस्ट हाउस में सर्वे ऑफ इंडिया ने स्टार गेजिंग के साथ ही मैप मेकिंग एंड रीडिंग के गुर सिखाए। विंटरलाइन कार्निवाल में सैलानियों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव रहा।

मसूरी के जिस स्थान पर सर जार्ज एवरेस्ट ने अपनी ऑबजरवेटरी लगाकर पूरे हिमालय को नापा था वहीं पर सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा आधुनिक उपकरण लगाकर सैलानियों को मैप रीडिंग, मैप मेकिंग और स्टार गेजिंग के गुर सिखाए गए।

इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा 48 युवाओं को एडवेंचर टूरिज्म का प्रशिक्षण दिया गया। दस दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। समापन में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए।

समारोह में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी योगेश कुमार गंगवार, जीएमवीएन के एजीएम सतीश खंडूरी, यूटीडीपी के संदीप साहनी आदि मौजूद थे। इधर मालरोड पर आईटीबीपी ने लगातार चौथे दिन पर्वतारोहण और जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया। फोटो प्रदर्शनी का भी पर्यटकों ने आनंद लिया।

डीएम ने जताया सभी का आभार
कार्निवाल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में समिति के चेयरमैन और जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कार्निवाल की सफलता के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, नगरपालिका स्टाफ और मसूरीवासियों को आभार जताया।


उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में कार्निवाल का आयोजन और भव्य होगा। यह टूरिज्म के वार्षिक कैलेंडर में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा डीएम कोई भी रहे कार्निवाल जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed