फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Winners of race and cycling competitions were honoured

Dehradun News: दौड़ और साइकिलिंग के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

Sun, 10 Aug 2025 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Winners of race and cycling competitions were honoured
कारगिल युद्ध में बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

दौड़ में स्वाति-तरुण और साइकिलिंग में चांदनी-अर्पण रहे प्रथम
140 से अधिक प्रतिभागियों ने किया था प्रतिभाग

माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। कारगिल युद्ध में बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में 20 से 27 जुलाई तक आठ दिवसीय वर्चुअल दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के 140 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं व अन्य को सम्मानित किया गया।
विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से वर्चुअली इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। रविवार को शिमला बाईपास स्थित एक फार्म हाउस में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध सेनानी कर्नल अनिल गुरुंग (सेवानिवृत्त) तथा विशिष्ट अतिथि खेल प्राधिकरण के पूर्व कोच गुरुफूल सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इनकी मॉनीटरिंग स्त्रावा ऐप से हुई थी। 48 प्रतिभागी 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के और 19 प्रतिभागी 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे।
विज्ञापन

40 वर्ष से कम उम्र के वर्ग में स्वाति-तरुण कुमार, 40 से 60 की उम्र में ज्योत्सना कांडपाल-मनीष कुमार सिन्हा, 60 से अधिक उम्र में गीता शुक्ला-गंभीर सिंह पंवार प्रथम रहे। जबकि साइकिलिंग प्रतियोगिता में 40 वर्ष से कम में चांदनी अरोड़ा-अर्पण चितकारिया, 40 से 60 उम्र में शांता देवी कंडारी-सागर छेत्री, 60 वर्ष से अधिक में विश्व धीमान-हरप्रसाद गुप्ता प्रथम रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए जबकि प्रतिभागियों को मेडल और टी-शर्ट दिए गए। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह, जगदीश राम और अजय यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कारगिल वीरों के बलिदान को याद रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed