फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wine sold in hospital mobile van

अस्पताल की इस गाड़ी में बिकती है देसी शराब

Sat, 15 Mar 2014 11:15 AM IST
चंद्रशेखर जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 15 Mar 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
wine sold in hospital mobile van

उत्तराखंड के चंपावत जिले में मरीजों को भले ही दवा न मिल सके, मगर सरकार दारू का भरपूर इंतजाम कर रही है।

विज्ञापन


सचल चिकित्सा वाहन 40 महीने से ‘बीमार’ है। इस अवधि में इस वाहन में किसी मरीज का इलाज नहीं किया गया।

स्वास्थ्य विभाग को इसे दुरुस्त करने की चिंता नहीं है। वहीं सरकार ने वाहन से शराब पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है।

अस्पताल परिसर में खड़ी वैन पर लग चुका है जंक

wine sold in hospital mobile van

साढ़े 31 लाख रुपए की लागत से बने चलित शल्य चिकित्सालय एवं परीक्षण वाहन (मोबाइल वैन) ने 40 माह से सेवा नहीं दी है।

अस्पताल परिसर में खड़ी इस वैन पर जंक लग चुका है। सीएमओ हरीश चंद्रा का कहना है कि धन नहीं मिलने से वैन का संचालन ठप है।

वैन से सालाना 72 कैंप लगाए जाने थे, लेकिन एक वर्ष में 72 तो दूर 2006 से शुरू इस मोबाइल अस्पताल से सिर्फ 39 कैंप लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी की जा रही शराब की फरमाइश

wine sold in hospital mobile van

वहीं, विरोध के चलते पुलहिंडोला में जब शराब की दुकान तो नहीं खुल सकी। तब विभाग ने इसके लिए नायाब रास्ता निकाल लिया गया।

दुकान का विरोध होने पर मोबाइल वैन (चलती-फिरती दुकान) से शराब की फरमाइश पूरी की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला का कहना है कि राजस्व के नुकसान से बचने के लिए मोबाइल वैन के जरिए पिछले साल के अप्रैल से शराब की बिक्री कराई जा रही है।

इससे 80.65 लाख रुपए की सलाना कमाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed